डायरिया की चपेट में आने से सौ बच्चे बीमार

Published at :27 Jul 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया की चपेट में आने से सौ बच्चे बीमार

कुमारखंड : प्रखंड क्षेत्र के इसरायण कला पंचायत के जोरावरगंज गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक सौ बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गये हैं. जानकारी के अनुसार इसरायण कला के वार्ड संख्या 10 जोरावरगंज गांव में सोमवार की शाम से बच्चों में डायरिया का असर दिखने लगा. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी […]

विज्ञापन

कुमारखंड : प्रखंड क्षेत्र के इसरायण कला पंचायत के जोरावरगंज गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक सौ बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गये हैं. जानकारी के अनुसार इसरायण कला के वार्ड संख्या 10 जोरावरगंज गांव में सोमवार की शाम से बच्चों में डायरिया का असर दिखने लगा. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी.

स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों के इलाज के लिए गांव में पहुंच गयी है. इनका कहना है कि दूषित पानी पीने की वजह से बच्चे डायरिया के शिकार हुए हैं. बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ कई आवश्यक दवा भी भेजी गयी है. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि डा मो इमतियाज, डा आशीष कुमार समेत एएनएम, के साथ दवा और ओआरएस व सलायन भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन