हादसे में एक की मौत, परिवार सदमे में

मधेपुरा : मधेपुरा वार्ड निवासी सेवानिवृत्त सिविल कोर्ट के वरीय सहायक लक्ष्मण सिंह के पुत्र सूरज सिंह, प्रभाकर कुमार, रोहित सिंह व राजू सिंह के साथ नेपाल गया था. वहां धरान के समीप भेड़ेटार से एक किलोमीटर पहले उनकी स्कारपियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी. करीब सौ फीट लंबी खाई में स्कारपियो तीन […]
मधेपुरा : मधेपुरा वार्ड निवासी सेवानिवृत्त सिविल कोर्ट के वरीय सहायक लक्ष्मण सिंह के पुत्र सूरज सिंह, प्रभाकर कुमार, रोहित सिंह व राजू सिंह के साथ नेपाल गया था. वहां धरान के समीप भेड़ेटार से एक किलोमीटर पहले उनकी स्कारपियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी. करीब सौ फीट लंबी खाई में स्कारपियो तीन पलटी के साथ जा फंसी. इस दौरान सूरज सिंह की मौत घटना स्थल पर हो गयी.
वहीं प्रभाकर कुमार, रोहित सिंह व राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. तत्काल घायलों को नेपाल के धरान स्थित मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया. वहीं अस्पताल में सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम करा कर सूरज के परिजन को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि सूरज साथियों के साथ पहारी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने गया था. वहां से लौटने के क्रम यह घटना घटी. इधर, सूजर की मौत की खबर सूनकर परिजनों में कोहराम मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




