ऑनलाइन बिल भुगतान के लिए दो और केंद्र खुले

Published at :15 Jun 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन बिल भुगतान के लिए दो और केंद्र खुले

मधेपुरा : नगर में दो अतिरिक्त ऑनलाइन विद्युत विपत्र वसूली केंद्र मंगलावर से शुरू की गयी है. विपत्र वसूली केंद्र का उद्घाटन कार्यपालक अभियंता विध्यांचल प्रसाद के उपस्थिति में जिलाधिकारी मो सोहैल ने किया. वसूली का केंद्र पहला मधेपुरा होटल के समीप दूसरा बस स्टैंड बीपी मंडल चौक के समीप खोला गया है. विद्युत अवर […]

विज्ञापन

मधेपुरा : नगर में दो अतिरिक्त ऑनलाइन विद्युत विपत्र वसूली केंद्र मंगलावर से शुरू की गयी है. विपत्र वसूली केंद्र का उद्घाटन कार्यपालक अभियंता विध्यांचल प्रसाद के उपस्थिति में जिलाधिकारी मो सोहैल ने किया. वसूली का केंद्र पहला मधेपुरा होटल के समीप दूसरा बस स्टैंड बीपी मंडल चौक के समीप खोला गया है.

विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय परिसर स्थित विपत्र वसूली केंद्र के अलावे उक्त नये विपत्र वसूली केंद्र पर भी अब विद्युत उपभोक्ता अपना विद्युत विपत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. अब विद्युत उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में घंटो खड़ा नहीं होना पड़ेगा. मौके पर सहायक राजस्व अभियंता पवन कुमार, शिव शंकर कुमार, दिव्य प्रकाश मंडल, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन