एक सप्ताह में करें सड़क की मरम्मत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2015 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक में दिया अल्टीमेटम चुनाव से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए सड़कों की कर रहे थे समीक्षा मधेपुरा : विधान सभा चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने सोमवार को जिला के सभी सड़कों की समीक्षा […]
विज्ञापन
डीएम ने सभी विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक में दिया अल्टीमेटम
चुनाव से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए सड़कों की कर रहे थे समीक्षा
मधेपुरा : विधान सभा चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने सोमवार को जिला के सभी सड़कों की समीक्षा की.
डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने 12 सड़कों की समीक्षा के दौरान कुछ सड़क में फ्लैंक व मरम्मत कार्य का अभाव पाने पर पथ प्रमंडल मधेपुरा के कार्यपालक अभियंता को फटकार लगायी.
डीएम ने कहा कि संबंधित संवेदकों को नोटिस निर्गत कर एक सप्ताह के अंदर कार्य संपन्न करवाये अगर संवेदक निर्धारित समयावधि में कार्य संपन्न नहीं करते है तो उन संवेदकों को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाय. ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने समीक्षा के दौरान बताया कि 37 सड़क उनके अधीन है.
अधिकांश की मरम्मत करवा दी गयी है. आठ दस पथ में फ्लैंक व कालीकरण का कार्य शेष है. डीएम ने इन्हें भी इस सप्ताह का नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया. बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि 15 अक्तूबर तक चुनाव को लेकर मधेपुरा के सभी पर्यवेक्षक पहुंच रहे है. चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक द्वारा क्षेत्र भ्रमण भी किया जायेगा.
इस दौरान एक भी सड़क क्षति ग्रस्त रहने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एनएच 106 व 107 की निविदा हो चुकी है. पथ पर मोटर परिचालन के लिए पोर्ट को भरा जा रहा है. बैठक के दौरान डीडीसी मिथिलेश कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










