राशि मांगने वाले बिचौलिये जायेंगे जेल : बीडीओ

प्रखंड कार्यालय :परिसर में शिविर आयोजित कर बीडीओ अजीत कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना के लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि कोई भी राशि या मुआवजा अपने अभिभावक को खोने का गम नहीं भुला सकती है, लेकिन सरकार द्वारा प्रदत्त इस राशि के सही उपयोग से जीवन को […]
प्रखंड कार्यालय :परिसर में शिविर आयोजित कर बीडीओ अजीत कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना के लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि कोई भी राशि या मुआवजा अपने अभिभावक को खोने का गम नहीं भुला सकती है, लेकिन सरकार द्वारा प्रदत्त इस राशि के सही उपयोग से जीवन को एक बार फिर से गति दी जा सकती है.
उन्होंने लाभुकों को बिचौलियों से बचने को कहा. सभी लाभुक पंचायत, प्रखंड कार्यालय या बैंक परिसर में किसी भी व्यक्ति को खरचा के नाम पर राशि नहीं दें. अगर कोई व्यक्ति नजायज रूप से राशि की मांग करें तो अविलंब प्रखंड कार्यालय पहुंच कर जानकारी दे. ऐसे बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. इस मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार दास सहित सभी प्रखंड के पंचायत सचिव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










