नहीं मिल रहा यूरिया, किसानों ने किया घंटों सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2015 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

गम्हरिया (मधेपुरा) : जिले में विगत एक पखवारे से यूरिया को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. यूरिया नहीं मिलने के कारण आखिरकार किसानों का आक्रोश फूट पड़ा. गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खरीदने के लिए कई दिनों से भटक रहे किसानों ने आक्रोशित हो कर गम्हरिया-सुपौल मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. हंगामा कर […]
विज्ञापन
गम्हरिया (मधेपुरा) : जिले में विगत एक पखवारे से यूरिया को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. यूरिया नहीं मिलने के कारण आखिरकार किसानों का आक्रोश फूट पड़ा. गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खरीदने के लिए कई दिनों से भटक रहे किसानों ने आक्रोशित हो कर गम्हरिया-सुपौल मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया.
हंगामा कर रहे किसानों को शांत करने में प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस दौरान आक्रोशित किसानों ने सड़क को जाम कर प्रशासन एवं पदाधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मकसूद असरफी ने उक्त स्थल पर पहुंच कर किसानों की समस्या को सुनी और बीएओ को बुलाया. बीएओ के आने के उपरांत कुछ किसानों को लाइन में लगा कर खाद का वितरण किया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि और यूरिया मंगवाया जा रहा है जल्द ही सभी किसानों को समुचित यूरिया दिया जायेगा. तब जा कर जाम को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










