29 क्रियाशील आधार ऑपरेटरों की हुई प्रतिनियुक्ति
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
29 क्रियाशील आधार ऑपरेटरों की हुई प्रतिनियुक्ति
विज्ञापन
मधेपुरा.
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों, प्रखंडों व अनुमंडलों में स्थित आधार केंद्रों पर आधार संबंधी कार्यों को प्रभावी, सुचारु व समयबद्ध ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से 29 क्रियाशील आधार ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इन आधार ऑपरेटरों की तैनाती से आधार से संबंधित सत्यापन, नये आधार कार्ड के नामांकन तथा आधार अद्यतन कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आयेगी, जिससे आमजनों को समय पर सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी.बताया कि वर्तमान में जिले के 10 अन्य आधार केंद्रों पर भी ऑपरेटर उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण विकास विभाग से अनुरोध किया गया है. आम नागरिकों से अपील की गयी है कि आधार अद्यतन के लिए यदि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जाती है, तो इसकी शिकायत संबंधित बीडीओ व अनुमंडल पदाधिकारी से करें.
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा की गई यह व्यवस्था प्रखंड व पंचायत स्तर पर आधार आधारित सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन