बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुरैनी : थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के एक 24 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बच्ची की मां अपने पड़ोसी के घर पर बच्ची को रखकर किसी कार्य के लिए बाहर गयी हुई थी. इसी बीच बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म का […]
विज्ञापन
पुरैनी : थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के एक 24 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बच्ची की मां अपने पड़ोसी के घर पर बच्ची को रखकर किसी कार्य के लिए बाहर गयी हुई थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसी बीच बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को उसके घर से गिरफ्तार किया. बच्ची को पुरैनी पीएचसी ले जाया गया, जहां बच्ची को सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया है.
इधर, थाना पर निरीक्षण करने आये उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि मामले को कानूनी स्तर से देखा जा रहा है. बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जांच के लिए भेजा गया. जिसमें पुरैनी के डॉक्टरों ने जांच के लिए बच्ची को सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. निरीक्षक प्रेम कुमार ने घटना के बाबत बताया कि मामले की जांच की जा रही है. महिला पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन