ePaper

राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

Updated at : 21 Jan 2020 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में निजी विद्यालय संघ व जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर जिले व राज्य को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया, जिसमें असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जिलेे […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में निजी विद्यालय संघ व जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर जिले व राज्य को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया, जिसमें असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जिलेे के कबड्डी के खिलाड़ी सुनिती कुमारी व छत्तीसगढ़ में 65 वें राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले विनेश कुमार, रेजी कुमारी व रेखा कुमारी को सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार ने कहा कि मधेपुरा की पहचान खेल के क्षेत्र में अद्वितीय है.

सम्मान से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल ने कहा कि मधेपुरा के खिलाड़ी मेडल लाकर मधेपुरा के गौरव व शान को बढ़ाया है.
जिला प्रशासन खिलाड़ियों के हर सुख सुविधा के लिए कटिबद्ध है. निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि निजी विद्यालय संघ कबड्डी के विकास के लिए कबड्डी संघ के साथ है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष बिहार प्रदेश प्रमुख संघ के अध्यक्ष जय कांत यादव ने की. 2020 में अप्रैल-मई में बड़ा आयोजन आयोजित किया जाएगा. साहित्यकार डा भुपेंद्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि मधेपुरा के खिलाड़ियों को जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी को सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि मधेपुरा के खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ सके.
मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सचिदानंद झा, माया विधा निकेतन के निदेशक चंद्रिका यादव, हॉली क्रॉस के प्राचार्य डा वंदना कुमारी, बीआर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरलीगंज के निदेशक मानव कुमार सिंह, आरआर ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक राजेश कुमार राजु, तुलसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र, वैष्णो देवी मेडिकल एजेंसी के प्रबंधक राजेश कुमार मुखिया, परफेक्ट चॉइस कोचिंग के संस्थापक वीरेंद्र कुमार विवेक, शिक्षक अमलेश कुमार, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, जिला कबड्डी संघ रेफरी बोर्ड चेयरमैन मनीष कुमार, रीतेश रंजन, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन