19 कंपनियों ने लिया भाग, लगाये गये 10 स्टॉल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा : जिला नियोजनालय के अंतर्गत गुरुवार को दो दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम के परिसर में किया गया. यह मेला शुक्रवार को भी आयोजित किया जायेगा. मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, नियोजन सहायक निदेशक, जिला नियोजन पदाधिकारी समेत उपस्थित […]
विज्ञापन
मधेपुरा : जिला नियोजनालय के अंतर्गत गुरुवार को दो दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम के परिसर में किया गया.
यह मेला शुक्रवार को भी आयोजित किया जायेगा. मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, नियोजन सहायक निदेशक, जिला नियोजन पदाधिकारी समेत उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.
मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया गया. इस मेले में भाग लेने वाली सभी कंपनियां निजी क्षेत्र की रही. इस बार के मेले में स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करते हुए स्थानीय नियोजकों को लाभ लेने पर जोर दिया गया. इस मेले में 19 निजी कंपनियों ने भाग लिया तथा 10 विभागों ने अपना स्टॉल लगाकर छात्र-छात्राओं के बीच सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया.
मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं व नियोजकों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हमेशा प्रयास रहता है कि जो जन कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचे. इस दिशा में छात्र-छात्राओं का मनोबल व रोजगार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चलाती है. इन योजनाओं के फल स्वरुप छात्र- छात्राओं ने जो शिक्षा प्राप्त की है, उनका जो अंतिम परिणाम है, वह कहीं ना कहीं अपेक्षा रखती है कि हमारा नियोजन हो सके.
यह नियोजन अंतिम चरण भी नहीं है क्योंकि जीवन हमेशा सीखने की प्रवृत्ति रखती है, लेकिन नियोजन होना जीवन का एक महत्वपूर्ण पायदान है. जहां पर आकर कोई भी व्यक्ति अपनी व सामाजिक कार्यों का निर्वहन करता है. इसलिए नियोजन का जीवन में महत्वपूर्ण हिस्सा है. जिसे कोई नकार नहीं सकता है. जिसके बाद जिलाधिकारी ने सभी स्टॉल पर जाकर संबंधित कंपनी से वार्ता कर आवश्यक सलाह व निर्देश दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










