72 घंटे का अल्टीमेटम समाप्त, अपराधियों की गिरफ्तारी से दूर है पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा : सोमवार को व्यवसायी अभिषेक स्वर्णकार के साथ हुई लूटपाट व गोलीबारी की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी व लूटपाट किये गये जेवरात की बरामदगी को लेकर स्थानीय व्यवसायी द्वारा पुलिस प्रशासन को दिये गये 72 घंटे के अल्टीमेटम की मियाद खत्म हो गयी है. स्थानीय पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब […]
विज्ञापन
मधेपुरा : सोमवार को व्यवसायी अभिषेक स्वर्णकार के साथ हुई लूटपाट व गोलीबारी की घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी व लूटपाट किये गये जेवरात की बरामदगी को लेकर स्थानीय व्यवसायी द्वारा पुलिस प्रशासन को दिये गये 72 घंटे के अल्टीमेटम की मियाद खत्म हो गयी है. स्थानीय पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो सकी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
दिन दहाड़े जिला मुख्यालय में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में डाका डालने वाले हथियारबंद अपराधियों की चुनौती अब भी बरकरार लग रही है. घटना के बाद डीआइजी और एसपी स्वयं मामले की निगरानी कर रहे है, जबकि डीआइजी द्वारा अपराधियों के शिनाख्त व गिरोह तक पहुंचने का दावा भी किया गया है.
स्थानीय लाइनर व अंतरजिला अपराधी की संभावना!
बेखोफ अंदाज में की गयी गोलीबारी व लूटपाट के बाद अंतरजिला अपराधियों की संलिप्तता को लेकर भी कयास लगाये जा रहे है.
लोगों के बीच इस बा�� की चर्चा ज्यादा है कि बाहर से आने वाला अपराधी मधेपुरा बाजार जैसे संवेदनशील इलाके में घटना को अंजाम देने में स्थानीय अपराधियों की मदद जरूर ली गयी होगी. स्थानीय अपराधी निश्चित रूप से घटना के समय लाइनर की भूमिका में होगा. जिसने दुकान के अंदर से लेकर बाहर तक की जानकारी गिरोह तक पहुंचायी होगी. हालांकि पुलिस भी इन बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है.
अब तक सदमे में है परिजन
जख्मी व्यवसायी को गोलीबारी के बाद सहरसा के सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांघ में लगी गोली को सर्जरी के बाद निकाला गया है. इसके अलावा पेट के रास्ते शरीर में घुसी दो गोली स्पाइन में फंसी है. जिसके लिए अभिषेक की सर्जरी की जायेगी. घटना के बाद से अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन सदमे है. इसके अलावा स्थानीय व्यवसायी भी सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित है. उनका कहना है कि बाजार में अपराधी हमला करेंगे तो बेहतर व्यवसायिक माहौल बनाना मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन