एडीएम ने दाखिल खारिज की मांगी जानकारी
Updated at : 06 Nov 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

घैलाढ़ : एडीएम उपेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय की सभी पंजीओं की जांच की. साथ ही अंचलाधिकारी मनोरंजन प्रसाद को दिशा निर्देश देते कार्यशैली में बदलाव लाने की नसीहत दी. निरीक्षण में ऑनलाइन और ऑफलाइन विधि से प्राप्त दाखिल खारिज की अद्यतन जानकारी […]
विज्ञापन
घैलाढ़ : एडीएम उपेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय की सभी पंजीओं की जांच की. साथ ही अंचलाधिकारी मनोरंजन प्रसाद को दिशा निर्देश देते कार्यशैली में बदलाव लाने की नसीहत दी.
निरीक्षण में ऑनलाइन और ऑफलाइन विधि से प्राप्त दाखिल खारिज की अद्यतन जानकारी मांगी गयी. एडीएम ने दाखिल खारिज वादों के निष्पादन को देखते हुए उसमें यह खंगालने का प्रयास किया कि जिस किसानों का दाखिल खारिज को अस्वीकृत किया गया है.
अंचल कर्मी द्वारा सरकारी नियमों का पालन किया गया है या नहीं जमाबंदी पंजी के कंप्यूटराइजेशन के पश्चाताप शत प्रतिशत उसका सत्यापन किया गया है या नहीं इसके अलावे लगान संग्रह अभियान, बसेरा दखल दिहानी बंदोबस्ती, बासगीत परिवारों का पंजी, भूहदबंदी, रोकड़ पंजी आदि की बारीकी से जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी मनोरंजन प्रसाद, सीआइ ब्रजेश सिंह सहित सभी अंचल कर्मी में मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




