मधेपुरा की सोनी राज ने जीता भारत के लिए कांस्य पदक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 7:58 AM

विज्ञापन

मधेपुरा : मधेपुरा की बेटी सोनी राज ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में भाग लेकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता है. सोनी राज ने इस प्रतियोगिता में सीनियर महिला 48 किलो वर्ग में कजाकिस्तान के जिलकिबैया को हराकर यह मुकाम हासिल किया. यह जानकारी भारतीय […]

विज्ञापन

मधेपुरा : मधेपुरा की बेटी सोनी राज ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में भाग लेकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता है. सोनी राज ने इस प्रतियोगिता में सीनियर महिला 48 किलो वर्ग में कजाकिस्तान के जिलकिबैया को हराकर यह मुकाम हासिल किया. यह जानकारी भारतीय सैम्बो टीम के मैनेजर सावंत कुमार रवि ने दी. इस प्रतियोगिता में 25 देशों ने भाग लिया और भारत की बेटी ने कड़ी मशक्कत कर देश को गौरवान्वित किया. सोनी राज का चयन दिल्ली में आयोजित ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर महिला वर्ग में सीनियर कोटि के 48 किग्रा भार वर्ग में हुआ था.

सैम्बो यूनियन ऑफ एशिया के अध्यक्ष अलमजॉन मुल्लएव, सिंगापुर सैम्बो महासंघ के अध्यक्ष, इंडोनेशिया सैम्बो संघ के अध्यक्ष क्रिसना बायु, चीन के कुई यूआन वांग, कोरिया के सैम्बो संघ के उपाध्यक्ष मियोउंग जुंग, इराक के मोखलेश हसन हैदर, अफगानिस्तान के शिर अली असाडी, उज्बेकिस्तान सैम्बो संघ के अध्यक्ष अलीशेर अलिमोव एवं अन्य देशों के अधिकारियों की उपस्थिति में सोनी राज को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन