370 व 35 ए हटाये जाने की खुशी में लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

बिहारीगंज : प्रखंड क्षेत्र के नागरिकों व व्यवसायियों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाये जाने के खुशी में तिरंगा यात्रा निकाल कर जश्न मनाये. लोगों का उत्साह देखते ही बनता था. एक दूसरे को रंग गुलाल लगाये. आपस में मिठाइयां बांटी व पटाखे फोड़े. साथ ही ढोल नगाड़े के साथ तिरंगा यात्रा […]

विज्ञापन

बिहारीगंज : प्रखंड क्षेत्र के नागरिकों व व्यवसायियों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाये जाने के खुशी में तिरंगा यात्रा निकाल कर जश्न मनाये. लोगों का उत्साह देखते ही बनता था. एक दूसरे को रंग गुलाल लगाये. आपस में मिठाइयां बांटी व पटाखे फोड़े. साथ ही ढोल नगाड़े के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर पूरे बिहारीगंज नगर का भ्रमण किये व नारे लगाये. संविधान एक निशान एक पहचान भारत माता की जय की नारे गूंजते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
नागरिकों व व्यवसायियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गृह मंत्री अमित शाह के इस एतिहासिक फैसले की सराहना की. लोगों ने कहा कि इससे देश की एकता व अखंडता मजबूत हुई. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ. यह एतिहासिक निर्णय से देश की सुरक्षा में शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है.
आज देश हित में एतिहासिक फैसले से आम जनों को अपने दे देश के प्रधानमंत्री पर गर्व है. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार कामती, सुपौल लोकसभा प्रभारी महादेव चौधरी, रणविजय सिंह,प्रमुख भास्कर सिंह, जीवन सिंह, कुंदन सिंह, राजन गुप्ता, राजेश साह, कुलकुल सिंह, शशिकांत झा, बम शंकर झा, चंद्रनाथ शाह, विनय ठाकुर, सदन चौधरी, दामोदर चौधरी, संजीव मेहता, विवेक कनौजिया, आजाद, छपरा, सोनू झा, मनोज झा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन