बनेगा इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह

Updated at : 14 Jun 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
बनेगा इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह

सिंहेश्वर : सिंहेश्वर धाम के परवाने व वैवाह नदी के संगम तट के पास गुरुवार को अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डा रमेश ऋषिदेव ने मुक्तिधाम का शिलान्यास किया. इस दौरान न्यास की भूमि पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर न्यास समिति के सदस्य संजीव ठाकुर व कन्हैया ठाकुर ने पूजा करवाया. वहीं कार्यक्रम के […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर : सिंहेश्वर धाम के परवाने व वैवाह नदी के संगम तट के पास गुरुवार को अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डा रमेश ऋषिदेव ने मुक्तिधाम का शिलान्यास किया. इस दौरान न्यास की भूमि पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर न्यास समिति के सदस्य संजीव ठाकुर व कन्हैया ठाकुर ने पूजा करवाया. वहीं कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि नगरी सिंहेश्वर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीएम सह मंदिर न्यास समिति के सचिव वृंदा लाल ने कहा कि सिंहेश्वरवासियों का मांग मंदिर न्यास समिति के सौजन्य से आठ लाख 93 हजार छह सौ की राशि की लागत से इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह बनेगा. इस इलाके में लोगों के अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित जगह नहीं थी. मुक्तिधाम के बन जाने के बाद अंतिम संस्कार की परेशानी समाप्त हो जायेगी.
बनेगा इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह : एसडीएम ने बताया कि प्रथम चरण में लकड़ी से चिता जलाने के लिए मुक्तिधाम को शेड्नुमा बनाया जायेगा. वहां लोगों के बैठने के लिए भी अलग से शेड बनाया जायेगा, जबकि स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क का भी निर्माण किया जायेगा और रोड के दोनों किनारे में पौधे लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में इलेक्ट्रॉनिक शव दाह गृह यहां बनेगा. इसके लिए न्यास की तरफ से प्रयास शुरू कर दिया गया है. इस दौरान गौरीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार रंजन ने पंचायत कि तरफ से मदद करने की बात कही.
न्यास की तरफ से बनेगा आंख का अस्पताल और वृद्धा आश्रम : वही न्यास समिति के सदस्य डा भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि न्यास को हमेशा जनहित में कार्य करना है. इसके लिए मुक्तिधाम निर्माण के पश्चात न्यास की तरफ से आंख का अस्पताल और वृद्वा आश्रम का निर्माण कराया जायेगा. इस दौरान न्यास के सदस्य उपेंद्र रजक, सरोज कुमार सिंह व प्रबंधक रवि कुमार झा ने मंत्री से मंदिर में पुराने टूटे हुए धर्मशाला के लिए पर्यटन विभाग से राशि आवंटन कराने की मांग की.
उन्होंने कहा कि पूर्व में राशि आवंटन किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वह राशि लौट गई. तब से आज तक वह धर्मशाला मंदिर की खूबसूरती को ग्रहण लगा रहा है. इस पर मंत्री ने जल्द ही पर्यटन मंत्री से मिल के राशि आवंटन कराने की बात कही. मौके पर सीओ कृष्ण कुमार सिंह, न्यास के नाजीर मनोज ठाकुर, विधि लीपीक बाल किशोर यादव, विनोद यादव, श्रवण, अमरनाथ, सचेन यादव, हरि टेकरिवाल, विजय भगत, दिनेश शर्मा, संजय पाठक, राय जवाहर आदि मौजूद थे.
मंत्री ने भूमिहीन परिवारों के बीच वितिरत किया बासगीत पर्चा
शंकरपुर. प्रखंड के सभागार में गुरुवार को शिविर लगाकर विभिन्न पंचायत के 51 भूमिहीन परिवारों के बीच अभियान बसेरा के तहत बासगीत पर्चा का वितरण किया. मौके पर एससी-एसटी कल्याण मंत्री डाॅ रमेश ऋषिदेव, प्रमुख अनिता कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृन्दलाल आदि मौजूद थे. मौके पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार भूमिहीन परिवार को बसाने के लिए सक्रिय है.
लगातार भूमिहीन परिवार को चिह्नित कर तीन डिसमिल जमीन सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा. पर्चा धारी में रामपुर लाही पंचायत से 32, सोनवर्षा पंचायत से 1, जिरवा मधेली पंचायत से 16, रायभीर से 2 भूमिहीन परिवार को पर्चा प्रदान किया गया. मौके पर बीडीओ आशा कुमारी, सीओ अमित कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष पप्पू यादव, अंचल अमीन प्रभात राम, सहायक चितरंजन सिंह, प्रखंड नाजिर इंद्रभूषण कुमार, मनोज भारती आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन