14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल

Updated:
विज्ञापन

मुरलीगंज : सोमवार की रात 11 बजे तेज आंधी और बारिश ने आंधी-पानी के कारण मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्रों में जहां जलजमाव की समस्या बन गयी है. मुरलीगंज के विभिन्न वार्डों में, शहर के मुख्य बाजार, कई मोहल्लों और समाहरणालय में जलजमाव है. शहर की नालियां भर गयी है. गंदा पानी बहकर सड़कों पर आ […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : सोमवार की रात 11 बजे तेज आंधी और बारिश ने आंधी-पानी के कारण मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्रों में जहां जलजमाव की समस्या बन गयी है. मुरलीगंज के विभिन्न वार्डों में, शहर के मुख्य बाजार, कई मोहल्लों और समाहरणालय में जलजमाव है. शहर की नालियां भर गयी है. गंदा पानी बहकर सड़कों पर आ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. वहीं मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में घरों को नुकसान हुआ है. रजनी पंचायत के वार्ड एक में दर्जनों घरों के टीन के छप्पर उड़ गये. रजनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार ने बताया कि पंचायत में मक्के की तैयार फसलों को भी क्षति पहुंची है.

सोमवार रात के 11 बजे से मंगलवार 2:30 बजे तक मुरलीगंज विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बंद रही. 3 बजे के बाद शहरी इलाकों में बिजली प्रारंभ हो पायी. सोमवार की रात आयी आंधी पानी ने सबसे ज्यादा मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत को नुकसान हुआ है. सोमवार की रात आयी अचानक तेज आंधी व तूफान में प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में जमकर तबाही मचाई है. मामले में मुरलीगंज अंचलाधिकारी ने बताया कि मुखिया द्वारा सिर्फ सूचना दी गयी है. आवेदन अभी प्राप्त नहीं हुआ है.
शाम चार बजे तक गुल रही िबजली
शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रात्रि में हुए तेज आंधी व बारिश से जहां दलहनी फसल को नुकसान पहुंचा है. वही गत दो दिन के आंधी में बिजली व्यवस्था सोमवार के देर रात्रि से मंगलवार के दिन के करीब 4 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहा. बिजली बाधित रहने के कारण गर्मी में आम लोगों का जीना मुहाल हो गया.
इस बाबत शंकरपुर विद्युत अभियंता रवि रोशन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि आये तेज आंधी और बारिश से प्रखंड क्षेत्र में कई जगह 11 हजार और 33 हजार के तार पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली तार टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया. बिजली सेवा बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. जल्द बिजली सेवा बहाल कर दी जाएगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन