भूमि विवाद में महिला को पीट-पीट कर किया जख्मी, इलाज के दौरान मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2019 5:40 AM
विज्ञापन
चौसा : प्रखंड अंतर्गत चिरौरी पंचायत के भवनपुरा वार्ड नौ में दस दिन पूर्व भूमि विवाद में एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था. इलाज के दौरान उक्त महिला की गुरुवार मायागंज भागलपुर में मौत हो गयी है. पुिलस महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. […]
विज्ञापन
चौसा : प्रखंड अंतर्गत चिरौरी पंचायत के भवनपुरा वार्ड नौ में दस दिन पूर्व भूमि विवाद में एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था. इलाज के दौरान उक्त महिला की गुरुवार मायागंज भागलपुर में मौत हो गयी है. पुिलस महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत चिरौरी पंचायत के भवनपुरा वार्ड नौ में दो अप्रैल को चंदेश्वरी पासवान की 42 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के साथ भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी उमेश पासवान, संजय पासवान, शैलेंद्र पासवान, सागर पासवान, राजन पासवान, गुलशन कुमार ने मारपीट कर जख्मी कर दिया था.
इस बाबत रेखा ने पुलिस को आवेदन देकर उमेश पासवान, संजय पासवान, शैलेंद्र पासवान, सागर पासवान, राजन पासवान, गुलशन कुमार पर नामजद अभियुक्त बनाया. पुलिस ने रेखा के आवेदन मामला दर्ज किया. परिजनों के मदद से रेखा को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां से रेखा मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी
दस दिन पूर्व हुई थी मारपीट, भागलपुर में हो रहा था इलाज: मारपीट के मामले में स्थानीय थाने में बीते दस दिन पूर्व पीड़ित महिला ने आधा दर्जन लोगों को के ऊपर मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया था. इधर, दस दिन पूर्व से घायल को भागलपुर मायागंज अस्पताल में उनकी इलाज की जा रही थी. गुरुवार को रेखा की मौत हो गयी.
तीन डिसमिल बास की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद: महिला की मौत की के बाद भागलपुर जिले के विंद टोली गांव भाई इंद्रदेव पासवान ने बताया उनकी बहन के साथ दस दिन पूर्व लाठी, डंडा से घायल कर दिया था. मामले के संदर्भ में बताया गया कि तीन डिसमिल बास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. घटना को लेकर थानाध्यक्ष बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










