जनता के बीच पहुंच पप्पू ने मांगा सेवा के लिए समर्थन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 6:52 AM

विज्ञापन

मधेपुरा : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और मधेपुरा के निवर्तमान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जनसंपर्क अभियान चल रहा है. इस क्रम में उन्होंने घैलाढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व गांवों में जाकर जनता से सेवा के लिए समर्थन मांगा. इस दौरान मोटर साइकिल से चुनाव प्रचार को निकले पप्‍पू यादव […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और मधेपुरा के निवर्तमान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जनसंपर्क अभियान चल रहा है. इस क्रम में उन्होंने घैलाढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व गांवों में जाकर जनता से सेवा के लिए समर्थन मांगा. इस दौरान मोटर साइकिल से चुनाव प्रचार को निकले पप्‍पू यादव लोगों को गले लगाकर मिलते रहे.

उन्होंने जनता से मधेपुरा व सहरसा को विकास के मामले में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया. इसके अलावा पप्‍पू ने जनता के बीच जाकर अपने कार्यों से भी अवगत कराया और कहा कि मधेपुरा-सहरसा का विकास उनकी प्राथमिकता है. यही वजह है कि हमने पांच सालों में मधेपुरा में रेल इंजन कारखाना के लिए आवंटित जमीन के लिए किसानों को छह गुणा मुआवजा दिलाया. एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक रेल इंजन कारखाना की शुरूआत करवायी.
सहरसा से जनहित एक्‍सप्रेस, हमसफर एक्‍सप्रेस, वैशाली एक्‍सप्रेस, चंपारण हमसफर एक्‍सप्रेस के साथ-साथ सहरसा बंगाली बाजार स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के लिए 70 करोड़ रूपये की राशि आवंटित कराया. 3200 करोड़ की फैक्‍ट्री, तीन-तीन एनचए, कोसी पर चार-चार पुल, थर्मल पावर, सेंट्रल स्‍कूल, हाई डैम आदि उनके प्रयास और कोसी की जनता के विश्‍वास के कारण आयी.
लोकसभा अध्यक्ष ने की थी सराहना : पप्पू यादव ने लोगों के बीच लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा उनके कार्यों की सराहना की भी बात भी बतायी. उन्‍होंने कहा कि आपने जब हमें क्षेत्र की जिम्मेदारी दी, तब हमने सतत प्रयास कर मधेपुरा और सहरसा के लिए काम किया. हमारे कार्यों की चर्चा दूसरे दलों के नेताओं ने भी की.
उन्होंने कहा कि हम हर साल कोसी की त्रासदी से निपटने के लिए राहत और पुनर्वास का प्रयास करते रहे हैं. इसलिए आप हमें सेवक के रूप में एक बार और मौका दीजिये, ताकि हम सेवक के रूप में सेवा करते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन