गोलीकांड में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मधेपुरा : सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम बाबा मंदिर के पीछे बाइपास पार्किंग स्थल के पास चली गोली के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार सोमवार को गोलीकांड में एक युवक घायल हो गया था. जिसके बाद सिहेंश्वर पंचायत के वार्ड 13 गोस्वामी गली निवासी […]
मधेपुरा : सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम बाबा मंदिर के पीछे बाइपास पार्किंग स्थल के पास चली गोली के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार सोमवार को गोलीकांड में एक युवक घायल हो गया था. जिसके बाद सिहेंश्वर पंचायत के वार्ड 13 गोस्वामी गली निवासी राजेश गोस्वामी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि सोमवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे उमेश महतो के चाय दुकान पर चाय पीने गया था.
उसी समय गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामकुमार व प्रितम यादव और गौरीपुर सत्तु गली निवासी सुरज दास व महेश दास आकर लाठी डंडा से मारपीट करने लगे. जिससे वह जख्मी हो गया. आसपास के लोगों के द्वारा बचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




