जाम में फंसे ट्रक के शीशे पर लगा महागठबंधन का पोस्टर, प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 6:47 AM
विज्ञापन
मधेपुरा : सुबह सात बजे से ही जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ता पहुंचने लगे. जिला मुख्यालय के कॉलेज चौक, पश्चिमी बाईपास रोड, बस स्टैंड, कर्पूरी चौक, कॉमर्स कॉलेज के समीप यातायात को भी बाधित किया गया. शहर की सड़कों पर ट्रक, ट्रैक्टर, टेंपो व बांस से बेरिकेटिंग कर शहर के प्रमुख मार्गों पर […]
विज्ञापन
मधेपुरा : सुबह सात बजे से ही जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ता पहुंचने लगे. जिला मुख्यालय के कॉलेज चौक, पश्चिमी बाईपास रोड, बस स्टैंड, कर्पूरी चौक, कॉमर्स कॉलेज के समीप यातायात को भी बाधित किया गया. शहर की सड़कों पर ट्रक, ट्रैक्टर, टेंपो व बांस से बेरिकेटिंग कर शहर के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही बाधित कर दी गयी.
बंद को सफल बनाने लिए छात्र नेताओं एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण समर्थन दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइ
क रैली एवं गोरा से रैली निकालकर दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की.
जिला मुख्यालय की सभी सड़कों को बंद कर दिया गया था. सड़कों पर ट्रक लगे थे. किनारे से इतनी भी नहीं जगह बची थी कि साइकिल गुजर सके. शहर के कॉलेज चौक पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक, ट्रैक्टर, बोलेरो, टेंपो आदि लगा कर सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया.
मरीजों को हुई परेशानी .महागठबंधन के भारत बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया. हालांकि बंद के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिया जा रहा था. लेकिन दूसरे निजी वाहनों पर अस्पताल आने वाले मरीजों को कई जगहों पर रोक दिया गया.
वहीं महागठबंधन के दल राजद जिलाध्यक्ष देव किशोर यादव, डॉक्टर जवाहर पासवान आदि कॉलेज चौक पहुंच कर नारेबाजी की. यहां पंद्रह मिनट रूक कर काफिला बाजार की ओर निकल पड़ा. शहर के कर्पूरी चौक को केंद्र बना कर सभी नेता जमा होने लगे.
परीक्षार्थी व श्रद्धालुओं को हुई परेशानी . भारत बंदी को लेकर मधेपुरा सभी चौक चौराहे जाम होने के कारण सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
हालांकि छात्र नेताओं के द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखने के बाद पास होने दिया जा रहा था. वही इस समय महाशिवरात्रि को लेकर सिंहेश्वर मंदिर में बाबा सिंहेश्वर नाथ पर जल चढ़ाने को लेकर भक्तों की काफी भीड़ चल रही है.
जिले के ग्रामीण इलाके से लेकर जिले के बाहर से भी भक्तों का यहां आना होता है. भारत बंद होने के कारण लोगों को मंदिर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने समय पूर्व ही जाम को खत्म कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










