महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष घैलाढ़ : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की रात्रि में एक महिला शौच के लिए बाहर गयी थी. पहले से घात लगाये पांच अज्ञात युवकों ने उसे दबोच कर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर […]

विज्ञापन

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन
घैलाढ़ : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की रात्रि में एक महिला शौच के लिए बाहर गयी थी. पहले से घात लगाये पांच अज्ञात युवकों ने उसे दबोच कर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. महिला के चिल्लाने पर युवक भाग गया. पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राजेश चौधरी को दी. सूचना पाते ही एएसआइ बृज बिहारी राय सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घैलाढ़ लाया गया. स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डाॅ इंदु कुमारी ने इलाज कर सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. वही थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन