नवविवाहिता की जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 21 Aug 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता की जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

मुरलीगंज : कोरिया पट्टी जदिया निवासी मोतीलाल मंडल ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर पुत्री पूजा कुमारी की हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया है. आवेदन में बताया गया है कि कोरियापट्टी जदिया निवासी मोतीलाल मंडल ने अपनी बेटी पूजा की शादी 2017 में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के हरिपुरकला तिनकोनमा में राजकुमार मंडल पिता देव नारायण […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : कोरिया पट्टी जदिया निवासी मोतीलाल मंडल ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर पुत्री पूजा कुमारी की हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया है. आवेदन में बताया गया है कि कोरियापट्टी जदिया निवासी मोतीलाल मंडल ने अपनी बेटी पूजा की शादी 2017 में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के हरिपुरकला तिनकोनमा में राजकुमार मंडल पिता देव नारायण मंडल के साथ की थी. शादी में मोटरसाइकिल, गोदरेज सहित अन्य सामान देकर बेटी की विदाई की. कुछ ही समय बाद ससुराल वाले पक्ष से 50,000 हजार नगद और फ्रिज, टीवी की मांग करने लगे किया जाने लगा. इस मांग को लेकर हमेशा मारपीट व प्रताड़ित किया जाने लगा.

शनिवार को देर शाम पड़ोसी ने फोन पर बताया कि आपकी बेटी की मौत हो गयी है. इस मामले में मृतका के पिता मोतीलाल मंडल ने मुरलीगंज थाने में आवेदन देकर अपने दामाद राजकुमार मंडल, उनकी बहन मंजिला देवी, रतनी देवी, बहनोई अमित मंडल और चाची सविता देवी को नामजद कर उनके खिलाफ जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुण् मुकदमा दर्ज करवाया है. इस बाबत थानाध्यक्ष जेपी चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सास मंगला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा किया.

नवजात की हालत नाजुक थी. मेरे ऊपर लगाये गये आरोप निराधार है. नर्स के द्वारा रुपया की मांग की गयी है, तो लिखित शिकायत की जाने बाद जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.
डाॅ डीके सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन