तबाह होने की आशंका से हड़ताल पर हैं व्यवसायी

Updated at : 23 Nov 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
तबाह होने की आशंका से हड़ताल पर हैं व्यवसायी

मधेपुरा : गत 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं की हड़ताल जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. इनके हड़ताल पर जाने से जिले भर में भवन व पीसीसी सड़क के अलावा अन्य निर्माण कार्य पूर्णत: ठप पड़ गया है. दुकानदारों का कहना है कि सरकार की नई […]

विज्ञापन

मधेपुरा : गत 15 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं की हड़ताल जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. इनके हड़ताल पर जाने से जिले भर में भवन व पीसीसी सड़क के अलावा अन्य निर्माण कार्य पूर्णत: ठप पड़ गया है. दुकानदारों का कहना है कि सरकार की नई नीति से तबाह हो जाने की आशंका जता रहे भवन निर्माण सामग्री दुकानदार कहते है कि बालू व गिट्टी की बिक्री के लिए पूर्ववत व्यवस्था बहाल रहे. दुकानदारों का मानना है

कि लाइसेंस के लिए एक लाख की बैंक गारंटी व 30 हजार का ड्राफ्ट देना ही भारी है. उसपर पांच कट्ठा जमीन, कंप्यूटराइज बिक्री की व्यवस्था इस छोटे धंधे को और कठिन बना देगी. शहरी क्षेत्र में पांच कट्ठा जमीन का मतलब है कि लगभग दो करोड़ का निवेश, जबकि अभी थोड़ा सा एरिया में बालू गिट्टी रखकर दुकानदारी चल रही थी. इसके अलावा इस व्यवस्था के लागू होने से अफसरशाही भी बढ़ जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन