16 परिवारों को 1.28 लाख किया गया हस्तांतरित

Updated:
विज्ञापन

16 परिवारों को 1.28 लाख किया गया हस्तांतरित

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुलार पिपराही पंचायत के पिपराही में आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त घरों के परिवार वालों को आपदा की राशि हस्तांतरित की गयी है. अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि छह अक्टूबर को आये आंधी तूफान में मौजा पिपराही के वार्ड संख्या छह में स्थल जांच किया गया था एवं पाया गया था कि 16 परिवारों की झोपड़ी आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ था. जांच करने के पश्चात ऋषिदेव परिवार मंगली देवी, उशिया देवी, मनोरमा देवी, उर्मिला देवी, रानी देवी, रंजू देवी, शकुनिया देवी, रूबी देवी, अमरीका देवी, अनारवती देवी, फूल कुमारी, धाना देवी, सुनीला देवी, सीता देवी, लीला देवी, झूना देवी का अभिलेख बनकर स्वीकृति के लिए जिला भेजा गया है. अभिलेख स्वीकृति व आवंटन प्राप्त होने के पश्चात 16 परिवारों को आठ हजार प्रति परिवार की दर से एक लाख 28 हजार का भुगतान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन