प्रेमिका को ऑटो से भगा रहा था युवक; रास्ते में पकड़ा गया, थाने पहुंचते ही मामला पलटा

Updated:
विज्ञापन

Love Affair Case: मधुबनी के बेनीपट्टी में कथित प्रेमी-प्रेमिका को भीड़ ने पकड़ लिया. पुलिस हिरासत में लेने के बाद मामला गर्भ और नाबालिग होने के दावों के कारण नया मोड़ लेता दिखा.

विज्ञापन

Love Affair Case: मधुबनी के बेनीपट्टी में गुरुवार सुबह एक कथित प्रेमी अपनी प्रेमिका को ऑटो से लेकर जा रहा था. इसी दौरान लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को देख लिया. पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया. भीड़ ने युवक की पिटाई भी शुरू कर दी, लेकिन मौके से गुजर रहे एसडीपीओ अमित कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों को भीड़ से निकालकर पुलिस हिरासत में ले लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद दोनों को बेनीपट्टी थाना लाया गया, जहां मामले ने नया मोड़ ले लिया.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

थाने पहुंचते ही शुरू हुए दावे और प्रतिदावे

थाने में लड़की के गर्भवती होने और गर्भ में पल रहे बच्चे के पितृत्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच दावे और प्रतिदावे शुरू हो गए.

पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

जांच में सामने आई यह बात

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि संबंधित युवती कथित तौर पर नाबालिग है.

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से कर दी थी. इसके बावजूद उसका कथित प्रेमी से संपर्क बना रहा.

Ai निर्मित फोटो

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

पुलिस के अनुसार, कुछ महीने पहले भी युवती अपने इसी कथित प्रेमी के साथ घर से चली गई थी.

उस समय परिजनों की शिकायत पर बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 जून को युवती को बरामद किया था. कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था.

अब पुलिस क्या कर रही है?

फिलहाल पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. युवती की उम्र, उसके बयान, गर्भ से जुड़े दावों और पूर्व दर्ज मामले सहित सभी तथ्यों की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है.

पुलिस ने अभी तक मामले में किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दाखिल-खारिज व्यवस्था बेपटरी, 20 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित, मुशहरी सबसे बदहाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन