बिहार विधान परिषद उपचुनाव: तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई सीट पर जदयू उनकी पत्नी को बनायेगा उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में जदयू की उम्मीदवार को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जदयू के एमएलसी रहे तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर पार्टी ने अब उनकी पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में जदयू की उम्मीदवार को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जदयू के एमएलसी रहे तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर पार्टी ने अब उनकी पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. नीतीश कुमार ने तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना अख्तर को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है. इसकी विधिवत घोषणा होनी बाकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम नीतीश ने परिवार से की थी मुलाकात

पिछले दिनों ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तनवीर अख्तर के घर जाकर उनकी पत्नी और परिवार से मुलाकात की थी. इसके बाद ही जदयू के अंदर खाने से इस बात के संकेत मिले थे कि तनवीर अख्तर की पत्नी को एमएलसी बनाया जा सकता है. उनकी खाली सीट पर कार्यकाल आठ महीने बचा है. तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना अख्तर जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी.

22 तक किये जायेंगे नामांकन

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की इस रिक्‍त सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक 22 सितंबर तक इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है. 23 सितंबर को स्‍क्रूटिनी और 27 सितंबर तक वक्‍त नाम वापसी के लिए निर्धारित है.

5 को जारी होंगे परिणाम

अधिसूचना के मुताबिक यह सीट 9 मई 2021 से रिक्‍त है और इसका कार्यकाल 21 जुलाई 2022 को पूरा हो जाएगा. चुनाव आयोग के कहा है कि एक से अधिक प्रत्‍याशी होने की स्थिति में 4 अक्‍टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जायेगा. वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे से करायी जायेगी.

कोरोना से हुई थी मौत

जदयू के एमएलसी रहे मो तनवीर अख्तर का निधन पिछले साल कोरोना से हो गया था. मूल रूप से गया के रहने वाले तनवीर अख्‍तर पिछले साल मई महीने में कोरोना वायरस की चपेट में आये थे. वे जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और निधन के समय जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार के प्रभारी थे. इससे पहले उन्‍होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी. वे कांग्रेस की बिहार इकाई के उपाध्‍यक्ष और बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष भी रह चुके थे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन