ePaper

दिल्ली AIIMS में हुआ लालू यादव का ऑपरेशन, ICU से जनरल वार्ड में हुए शिफ्ट

Updated at : 03 Apr 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
लालू यादव की फाइल फोटो

लालू यादव की फाइल फोटो

बिहार : दिल्ली AIIMS में भर्ती होने के बाद सीनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को राजद प्रमुख लालू यादव का ऑपरेशन किया. जो सफल रहा है. ऑपरेशन के बाद राजद प्रमुख को ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक लालू यादव की सेहत में तेजी से सुधार होने की संभावना है.

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू यादव का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सफल ऑपरेशन हुआ है. बता दें कि राजद प्रमुख पिछले दो दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. 

AIIMS के सीनियर डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक AIIMS के सीनियर डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, जो सफल रहा है. ऑपरेशन के बाद, उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है. लालू यादव के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं. डॉक्टर उन पर लगातार नजर रख रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की हालत में जल्द ही सुधार होगा. 

तेजस्वी यादव ने बताया पिता को क्या हुआ है

लालू यादव के दिल्ली पहुंचने से पहले पटना में मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद की पीठ और हाथ पर घाव हो गए हैं. इसके बावजूद मेरे पिता ने सामान्य विमान से यात्रा करना चुना. हालांकि, तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद लालू यादव को एयर  एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया. बता दें कि लालू यादव कई सालों से शुगर से पीड़ित हैं और उनके हार्ट का ऑपरेशन तथा किडनी का प्रत्यारोपण भी हो चुका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चारा घोटाला मामले में दोषी हैं लालू यादव

बता दें कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया गया था और स्वास्थ्य कारणों से वह कई वर्षों से जमानत पर बाहर हैं. हाल फिलहाल में लैंड फॉर जॉब्स मामले में ईडी ने लालू परिवार के कई सदस्यों को समन जारी किया था और अलग-अलग समय पर लोगों से पूछताछ भी की थी. 

इसे भी पढ़ें : Waqf Bill : वक्फ बिल पास होते ही बागी हुए JDU के विधायक, बोले- कल सब नंगे हो गए

इसे भी पढ़ें : बेतिया में समधी ने की समधन की पिटाई, मामला जान चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन