केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व श्रवण कुमार, शीला मंडल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. मुंगेर में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाने के क्रम में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह के अलावा बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह लखीसराय जिला प्रभारी मंत्री शीला मंडल एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. जदयू के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों को अंगवस्त्र देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं परिवहन मंत्री शीला मंडल के द्वारा पटेल चौक सूर्यगढ़ा पर देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सह पैक्स अध्यक्ष अमृत भाई पटेल, मो. कमरुद्दीन अंसारी, रामटहल तांती, प्रसादी साव, सुमन पटेल, सक्कू महतो, राजकिशोर भाई पटेल आदि लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन