लखीसराय में आज छाए रहेंगे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

बादल में छुपे सूर्यदेव | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में आज मौसम सामान्य रहेगा, बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। उमस भरी गर्मी के बीच धान की रोपनी के लिए हल्की बारिश फायदेमंद साबित होगी।

विज्ञापन

लखीसराय : जिले में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज करीब 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है. गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर खेती पर भी पड़ेगा. फूल वाली सब्जियों की खेती के लिए आज का मौसम अनुकूल माना जा रहा है. जिले में धान की करीब पांच से छह प्रतिशत रोपनी अभी शेष है. ऐसे में हल्की बारिश से किसानों को धान की रोपनी में सुविधा होगी.

बारिश के बाद उमस बढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण खेतों के ऊपरी हिस्से में पानी की कमी हो सकती है. किसानों को फसलों में नमी बनाए रखने पर ध्यान देने की जरूरत होगी.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 अगस्त को भी बारिश की संभावना बनी हुई है. आज जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर बादल और धूप के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन