किऊल नदी में अचानक हुई जलस्तर बढ़ जाने से नदी में बना अस्थायी रास्ता ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

किऊल नदी में अचानक जल वृद्धि होने के कारण नदी का संपर्क पथ ध्वस्त हो गया. नदी में बुधवार की दोपहर अचानक पानी की धारा तेज हो गयी. जिससे किऊल नदी के इस अस्थायी मार्ग से लोगों का आवागमन बाधित हो चुका है

विज्ञापन

चानन, नदी पार सदर प्रखंड एवं बाजार के लोगों का आवागमन हुआ बाधित

प्रशासन ने रास्ता पर आवागमन को लेकर लगाया 144 धारा

छह किमी की बढ़ी दूरी तय कर चानन के लोग बाजार में करेंगे आवागमन

लखीसराय. किऊल नदी में अचानक जल वृद्धि होने के कारण नदी का संपर्क पथ ध्वस्त हो गया. नदी में बुधवार की दोपहर अचानक पानी की धारा तेज हो गयी. जिससे किऊल नदी के इस अस्थायी मार्ग से लोगों का आवागमन बाधित हो चुका है. लोगों को दो पहिया वाहनों से अब गढ़ी बिशनपुर चौक से विद्यापीठ चौक होकर लखीसराय से किऊल आवागमन करना होगा. जिला प्रशासन ने लखीसराय से उतरकर जाने वाली रास्ता पर एक बोर्ड लगा दिया गया है. जिसमें नदी के रास्ते पर 144 धारा लागू होने के बाद लिखा है कि नदी में पानी आ जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया. कुंदर बराज से पानी छोड़ने के कारण किऊल नदी में पानी का स्तर बढ़ा है. नदी में पानी धीरे धीरे बढ़ रहा है. जिससे कि नदी किनारे गांवों को संबंधित सभी अंचल के सीओ को अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है. सदर प्रखंड के रेहुआ, साबिकपुर, पिपरिया के करारी पिपरिया, पथुआ, कन्हरपुर, रामचंद्रपुर, वलीपुर समेत सूर्यगढ़ा के उत्तर साइड बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. किऊल नदी के जलस्तर में रातों रात वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है. हालांकि चानन के कुंदर बराज पर डिपेंड करता है कि वहां से कितना क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है. इसके लिए लघु संसाधन विभाग से बातचीत की जा रही है. कुंदर बराज जमुई जल संसाधन के अधीन होने के कारण स्थानीय लोगों को कम जानकारी मिल पाती है.

इस संबंध में एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि किऊल नदी की ओर उतरने वाले रास्ता का निरीक्षण किया गया. जलस्तर बढ़ने की वजह से रास्ता को बंद कर दिया गया है तथा धारा 144 लागू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के संबंधित अंचल के सीओ से रिपोर्ट लिया जा रहा है. जिससे आगे की कार्रवाई की जायेगी.

————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन