सूर्यगढ़ा में सांसद विवेक ठाकुर का भव्य स्वागत

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2026 3:09 PM

विज्ञापन

पटना से मुंगेर जाने के क्रम में नवादा के भाजपा सांसद का सूर्यगढ़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. सूर्यगढ़ा थाना चौक पर समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष रौशन कुमार झा ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा( लखीसराय ) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

रविवार को पटना से मुंगेर जाने के क्रम में नवादा के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर के सूर्यगढ़ा नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सूर्यगढ़ा थाना चौक के समीप आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष रौशन कुमार झा उर्फ सुग्गा झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. कार्यकर्ताओं ने सांसद के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की.

स्वागत करने में काफी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री गणेश सिंह, अजय ठाकुर, अमन कुमार, मुखिया आलोक कुमार, पंकज सिंह, दीपक कुमार, धर्मजीत कुमार, कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. सांसद के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया. सांसद विवेक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है. सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांसद के सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की तथा उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन