चार कट्टा व तीन कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 9:05 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा चंद्रटोला गांव से बलिया पुलिस व मेदनी चौकी पुलिस ने छापेमारी कर चार देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया.
मेदनी चौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा चंद्रटोला गांव से बलिया पुलिस व मेदनी चौकी पुलिस ने छापेमारी कर चार देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया. साथ ही दो हथियार तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. मेदनी चौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि बलिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खावा चंद्रटोला से हथियार तस्करी करने जा रहा है. पुलिस को सूचना मिलने पर बताये गये जगहों पर छापेमारी कर दो हथियार तस्कर सह खावा चंद्रटोला निवासी बेचने साव के पुत्र धर्मवीर कुमार व चानो साव के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया. उससे तस्करी के हथियार रखने वाले जगह का पता लगाया गया. फिर गुरुवार की रात आठ बजे बलिया पुलिस व मेदनी चौकी पुलिस संयुक्त रूप से खावा चंद्रटोला निवासी दयानंद महतो के पुत्र बादल कुमार के घर पर छापेमारी की. जहां से पुलिस ने चार देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस की भनक लगते ही दयानंद महतो के पुत्र बादल कुमार फरार हो गया. वहीं दो हथियार तस्कर गिरफ्तार किया गया. साथ ही बरामद हथियार को थाना लाया गया. वहीं शुक्रवार को दोनों हथियार तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










