छापेमारी में तीन शराबी व तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 7:29 PM
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से तस्कर व शराबियों के खिलाफ छापेमारी के कार्रवाई में एक शराब तस्कर एवं तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है.
लखीसराय. जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से तस्कर व शराबियों के खिलाफ छापेमारी के कार्रवाई में एक शराब तस्कर एवं तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 60 लीटर देसी शराब भी बरामद की है. उत्पाद पुलिस ने बताया कि इस दौरान उत्पाद पुलिस को चकमा देकर चार शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस ने शराबी को किया गिरफ्तार
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत एफसीआइ गोदाम के निकट शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को एसआइ मनन कुमार सिंह ने गिरफ्तार किया. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि नदियामा गांव निवासी रामभद्र कुमार उर्फ गोलू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










