लोगों को जागरूक करने के लिए पहली बार सरकार की रही पहल : डीएम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 28 Sep 2025 9:29 PM

विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए पहली बार सरकार की रही पहल : डीएम

विज्ञापन

लखीसराय. केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय पटना द्वारा शहर के केआरके मैदान में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का रविवार को संपन्न हो गया. चित्र प्रदर्शनी के पांचवें व अंतिम दिन रविवार को अनेक जागरूकता सह संचार कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र व लखीसराय नप के सभापति अरविंद पासवान उपस्थित थे. मौके पर नप सभापति श्री पासवान ने कहा कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल रहा है. इसके लिए उन्होंने मंत्रालय को धन्यवाद दिया. वहीं डीएम श्री मिश्र ने कहा कि यह लखीसराय जिले के लिए एक नयी शुरुआत है. आज के समय में सूचना ही शक्ति है, जिसके पास सूचना है, वह सशक्त है. चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम में बिहार के विकास के बारे में विशेष जानकारी दी गयी है. केंद्र सरकार द्वारा लखीसराय जिले में पहली बार ऐसा कार्यक्रम किया गया, जिससे कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लोग जागरूक हुए हैं. कार्यक्रम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता तथा उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया. विभागीय स्टॉल लगाने वाले अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संबद्ध मेसर्स जन चेतना लोक कल्याण समिति, पटना के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक एवं मिथिला के प्रसिद्ध जाट जाटिन नृत्य का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. नाटक के माध्यम से बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया गया जादूगर अभिनंदन कुमार द्वारा जादू का रोमांचक खेल दिखाकर मनोरंजन के साथ भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए स्वच्छ भारत का संदेश देकर आम लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी अभिषेक कुमार, ग्यास अख्तर, सुदर्शन किशोर झा, आदर्श कुमार, राकेश कुमार, राजू कुमार , संतोष कुमार प्रभात कुमार एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, छात्र छात्रा स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन