प्रसिद्ध टाली झरना जाने वाले मार्ग को किया जा रहा अवरुद्ध

थाना क्षेत्र का वर्षों पुराना टाली झरना का रास्ता सोलर प्लांट के बीचों-बीच से गुजर रही है
कजरा सोलर प्लांट के बीचो बीच गुजर कर लोग जाते थे टाली झरना कजरा सोलर पावर प्लांट को लेकर उक्त जगह की की जा रही घेराबंदी रास्ता बंद होने से टोला कोड़ासी के आदिवासी, स्कूली बच्चों, शिक्षकों को होगी काफी समस्या पीरीबाजार. थाना क्षेत्र का वर्षों पुराना टाली झरना का रास्ता सोलर प्लांट के बीचों-बीच से गुजर रही है. जिसके रास्ते को सोलर प्लांट के द्वारा गेट लगाकर बंद करने की तैयारी शुरू किया गया, जो आदिवासी बस्ती टोला कोड़ासी के लोगों के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है. बता दें कि बरियारपुर पंचायत के टाली झरना जाने वाली सड़क तथा टोला कोड़ासी गांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला कोड़ासी जाने वाली सड़क के मध्य में ही अब रुकावट पैदा होते नजर आ रही है. बता दें कि कजरा सोलर पावर प्लांट को लेकर उक्त जगह की घेराबंदी की जा रही है. जिससे कजरा सोलर पावर प्लांट पूरी तरह से सुरक्षित हो पूर्व में भी कई बार यहां चोरी हो चुकी है. कजरा पावर प्लांट के घेराबंदी के दौरान टोला कोड़ासी तथा घोघी कोड़ासी जाने वाली रास्ते बंद हो जायेगी. इसी मामले को लेकर शुक्रवार को बरियारपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक राज चुन्नू तथा चौरा राजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील बिंद ने समस्या को लेकर कजरा पावर प्लांट के कार्यपालक अभियंता को अवगत करवाया व कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि इस रास्ते को बंद नहीं करे. क्योंकि वर्षों से लोग इसी रास्ते आदिवासी बस्ती टोला कोड़ासी, टाली झरना एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला कोड़ासी आते-जाते हैं. बरियारपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू ने कहा कि पूर्व की भांति अब टोला कोड़ासी काफी विकसित हो गया है. सरकार के द्वारा पत्तल शेड, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है. बरियारपुर के ग्रामीण अभी भी उधर खेती-बाड़ी, पशुओं को चराने पहाड़ के तराई में जाते हैं, हालांकि आदिवासी बस्ती टोला के ग्रामीणों का कहना है कि कजरा सोलर पावर प्लांट के द्वारा रास्ता बंद किये जाने से लोगों को आवागमन में काफी समस्या होगी. इसके अलावा बरसों पुराना टाली झरना का अस्तित्व भी समाप्त हो जायेगा. साथ ही मुखिया ने बताया मामले की समस्या को लेकर क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र को अवगत करवा कर समस्या का उचित निदान की मांग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




