डैम ओवरफ्लो से निकलने वाले पानी का रास्ता होगा ऊंचा

Updated:
विज्ञापन
डैम ओवरफ्लो से निकलने वाले पानी का रास्ता होगा ऊंचा

राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा भंडार में आयोजित कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुखिया दीपक सिंह के आग्रह पर डीएम मिथिलेश मिश्र ने बासकुंड डैम का निरीक्षण किया

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई किसानों से डीएम मिले व उनकी समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

लखीसराय

राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा भंडार में आयोजित कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुखिया दीपक सिंह के आग्रह पर डीएम मिथिलेश मिश्र ने बासकुंड डैम का निरीक्षण किया. जहां के डीएम ने कुछ किसान से मिल कर किसानों की समस्या सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के निदान करने पर अमल किया जायेगा. उन्होंने किसानों की समस्याओं को अपने अधीनस्थ अधिकारी को अपनी डायरी में नोट करने का निर्देश दिया. डीएम ने डैम का मुआयना करने के बाद डैम ओवरफ्लो से निकलने वाले पानी के रास्ते को एक से दो फीट ऊंचाई करने तथा डैम पर यात्री शेड की जरूरत को समझते हुए कहा कि इसका विकास किया जायेगा. डीएम वहां से सीधे राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर बाजार पहुंचे, जहां विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया. जहां कुछ शिक्षकों के द्वारा विद्यालय प्रधानाध्यापक की शिकायत की गयी. शिक्षकों की शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी उन्हें कड़ी फटकार लगायी और शिक्षकों से लिखित आवेदन देने को कहा जिस पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इससे पूर्व शिक्षकों द्वारा चादर देकर सम्मानित किया गया. डीएम के हाथों से उस विद्यालय के फुटबॉल टीम के कप्तान ब्यूटी कुमारी, उपकप्तान रिमझिम कुमारी एवं सुषमा कुमारी को जर्सी एवं बूट देकर सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक केदार महतो, दिनेश मंडल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन