महासभा ने मेधावी छात्रा अंकिता को किया सम्मानित

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 14 Apr 2026 6:08 PM

विज्ञापन

महासभा ने मेधावी छात्रा अंकिता को किया सम्मानित

विज्ञापन

लखीसराय. अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रबुद्धजनों नेजिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के नंदनामा गांव स्थित मेधावी छात्रा अंकिता कुमारी के निवास स्थान पर पहुंचकर उसे सम्मानित किया. मालूम हो कि संजय राम चंद्रवंशी की सुपुत्री अंकिता कुमारी ने मैट्रिक-2026 की परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर चंद्रवंशी समाज का नाम रोशन किया है, उनकी इस उपलब्धि पर समाज में हर्ष का माहौल है. समाज के बुजुर्ग धरोहर महेश राम चंद्रवंशी व डॉ बहादुर राम चंद्रवंशी ने अंकिता को तिलक व अक्षत लगाकर आशीर्वाद दिया. महासभा की ओर से उन्हें शॉल, डायरी, कलम, मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये. इस दौरान अंकिता के साथ-साथ उनके शिक्षक अशोक कुमार को भी फूल-माला व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में अंकिता ने यह मुकाम हासिल किया. महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी व जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि अंकिता ने 472 अंक लाकर समाज को गौरव दिलाया है. उन्होंने छात्रा को भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाजसेवियों ने अंकिता के उज्जवल भविष्य की कामना की व उनके माता-पिता को बधाई दी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, कृष्ण भार्गव, सुनील चंद्रवंशी, शैलेंद्र कुमार दिनकर, अरविंद कुमार, अशोक चंद्रवंशी, शिवम चंद्रवंशी, निशांत सौरभ, अनिल राम, भासो चंद्रवंशी, उदय चंद्रवंशी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन