एडीआरएम ने किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
एडीआरएम ने किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
रनिंग रूम की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा, ड्राइवरों व गार्डों की सुविधाओं का किया निरीक्षण
लखीसराय. दानापुर डिवीजन के एडीआरएम राजीव कुमार दल-बल के साथ स्पेशल ट्रेन से किऊल रेलवे स्टेशन पहुंचे. वे प्लेटफॉर्म पर यात्री सुविधा का निरीक्षण करते हुए सव-वे से सीधे किऊल रनिंग रूम पहुंचे, जहां ट्रेन ड्राइवर के आराम करने व सुविधा का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने ट्रेन ड्राइवर गार्ड के बैठने उठाने व बाथरूम आदि का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उनके द्वारा रनिंग रूम के मैनेजर से कई तरह की जानकारी ली गयी. वहीं ड्राइवर व गार्ड के बेडरूम में पंखा कूलर व एसी के व्यवस्थित के बारे जानकारी ली. एक रूम में कितने ड्राइवर व चालक के रुकने की व्यवस्था व उनके लिए मनोरंजन व टाइम पास के लिए सुविधा की जानकारी ली. रनिंग रूम की साफ-सफाई को लेकर एडीआरएम ने बाहरी परिसर का भी जायजा लिया. तकरीबन एक घंटे तक रनिंग रूम के सभी सुविधाओं की जांच पड़ताल करते नजर आये. इस बीच रनिंग रूम के मैनेजर व कूक से भी जानकारी लेते रहे. किचन रूम का भी जायजा लिया गया. उन्होंने गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की. निरीक्षण के दौरान दानापुर के वाणिज्य विभाग के अधिकारी के आलावा दानापुर डिवीजन के अधिकारी किऊल एसएम विकास चौरसिया, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, टीआइ अविनाश कुमार समेत किऊल रेल के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







