धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, शिक्षण संस्थानों में फहरा तिरंगा
Published by :Rajeev Murarai Sinha Sinha
Published at :28 Jan 2026 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, शिक्षण संस्थानों में फहरा तिरंगा
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
लखीसराय. देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. अलग-अलग संस्थानों में निदेशक एवं प्राचार्यों द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गयी. इसके बाद बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की महत्ता और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गयी. प्रसिद्ध बालिका विद्यापीठ, शक्ति उत्थान आश्रम, लखीसराय के प्रांगण में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं उल्लास से परिपूर्ण भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वंदे मातरम् से हुई. इसके उपरांत विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह, वरीय शिक्षक संजीव श्रीवास्तव, वरीय शिक्षक गणेश कुमार एवं बाल भवन प्रभारी नैना पासवान के संयुक्त नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया. सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसका निरीक्षण किया गया. इसके बाद राष्ट्रगान एवं झंडा गीत की सामूहिक प्रस्तुति हुई. विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, झांकी, मानव पिरामिड सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया. हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए गए भाषणों में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, संविधान की भूमिका एवं नागरिक दायित्वों पर प्रकाश डाला गया. प्राचार्या कविता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है. संविधान के मूल्यों, अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय भावना को आत्मसात कर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है. इधर, रामगढ़ चौक प्रखंड के परसावां स्थित कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. ट्रस्टी अनुज कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया. विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं के माध्यम से एकता, स्वतंत्रता और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा की शपथ के साथ हुआ. बाइपास स्थित महात्मा गांधी बीएड कॉलेज एवं सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल परिसर में पूर्व विधायक फुलेना सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर स्कूल निदेशक दीपक कुमार, प्राचार्य रिया मुखर्जी, बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल कुमार पांडेय, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य नीतीश कुमार, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ऋषिकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संविधान, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया. वहीं पुरानी बाजार वार्ड संख्या दो इंगलिश मुहल्ला स्थित ब्राइट वे पब्लिक स्कूल में निदेशक अमरजीत कुमार एवं प्राचार्य संजीत कुमार की देखरेख में झंडोत्तोलन किया गया. पूर्वी कार्यानंद नगर स्थित प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल में निदेशक रंजन कुमार एवं प्रज्ञा विद्या वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शर्मिला देवी के नेतृत्व में झंडोत्तोलन हुआ. नया बाजार पचना रोड स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में निदेशक धर्मेंद्र कुमार आर्य द्वारा तिरंगा फहराया गया. वहीं स्काई विजन पब्लिक स्कूल में प्राचार्या मैग्डलीन गोम्स की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ. विद्यालय सचिव सविता शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया. बच्चों ने मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मौके पर विद्यालय निदेशक बबलू शर्मा, प्रशासक नीरज कुमार, प्रबंधक विमलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










