शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई अल्कोहल सेवन की पुष्टि

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार शराबी | Prabhat Khabar Network

सूर्यगढ़ा पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच में अल्कोहल सेवन की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : शराब पीकर हंगामा करने के मामले में सूर्यगढ़ा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर माली टोला में की गयी. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जहां अल्कोहल सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग जगहों के दो लोगों को पकड़ा

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कटेहर माली टोला निवासी सहदेव साह के पुत्र राजकुमार और मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी राजेश साह के पुत्र आतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ शराब सेवन कर हंगामा करने के मामले में कार्रवाई की गयी.

प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

पूरी कार्रवाई एसआई राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 198/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन