तेज रफ्तार में साइड लेने के दौरान बिगड़ा संतुलन, घर की दीवार तोड़ अंदर घुसा ट्रक : बाल-बाल बचे परिवार के लोग

विज्ञापन

घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर लगी ट्रक | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में शुक्रवार रात नो एंट्री खुलते ही एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गया. गनीमत रही कि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, हालांकि घर की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय : लखीसराय में शुक्रवार रात नो एंट्री खुलते ही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया. हादसे में घर की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, लेकिन गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरे वाहन से साइड लेने में बिगड़ा संतुलन

घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे विद्यापीठ चौक मुख्य सड़क स्थित वार्ड नंबर 4 के इंग्लिश मोहल्ले की है. स्थानीय लोगों के अनुसार नो एंट्री खुलने के बाद आगे निकलने की होड़ में ट्रक चालक तेज गति से जा रहा था. इसी दौरान दूसरे वाहन से साइड लेने के क्रम में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया.

घायल चालक का निजी क्लीनिक में इलाज

हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया. उसका इलाज रात में ही एक निजी क्लीनिक में कराया गया. घर के किसी सदस्य को चोट नहीं आयी.

सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. शनिवार सुबह तक ट्रक को वहां से निकालने का प्रयास जारी था.

मकान मालिक को दिया मुआवजा

घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी गयी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे. उन्होंने मकान मालिक को क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत के लिए मुआवजा दिया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.

लखीसराय में आज गरज के साथ बारिश के आसार, 90% तक बारिश की संभावना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन