सूर्यगढ़ा अंचल में जनता दरबार का इंतजार करते रहे फरियादी, शिकायत के बाद 1:10 बजे शुरू हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में जमीन विवादों की सुनवाई के लिए आयोजित जनता दरबार निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका. पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण फरियादी घंटों इंतजार करते रहे, जिससे उन्हें भारी असुविधा हुई. अंततः शिकायतों के बाद कार्रवाई शुरू की गई.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को अंचल स्तर पर जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है. इसके लिए राजस्व से जुड़े प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जैसे अंचलाधिकारी या राजस्व अधिकारी के साथ थानाध्यक्ष या पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी निर्धारित है. लेकिन शनिवार को सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार की कार्रवाई तय समय पर शुरू नहीं हो सकी.

विज्ञापन

प्रभात खबर ने शनिवार अपराह्न एक बजे अंचल कार्यालय पहुंचकर जनता दरबार की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान कई फरियादी पहले से कार्यालय में मौजूद थे और पदाधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे. दोपहर एक बजे तक न तो राजस्व से जुड़े कोई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे और न ही किसी थाना के थानाध्यक्ष या पुलिस पदाधिकारी पहुंचे थे.

ती

फोटो कैप्शन :सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय  फोटो कैप्शन : सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में पहुंचे फरियादी | Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय

न घंटे से पदाधिकारियों का इंतजार कर रहे थे फरियादी

जनता दरबार में सूर्यगढ़ा के अलावा मानिकपुर, मेदनीचौकी, पीरी बाजार और कजरा थाना क्षेत्र से जुड़े भूमि विवादों की सुनवाई होती है. शनिवार को भी विभिन्न इलाकों से फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे.

पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी संजू देवी और उनके रिश्तेदार गंगा यादव, अलीनगर इंग्लिश निवासी सोगारथ यादव व उनकी पत्नी रेखा देवी तथा नंदपुर निवासी मसूदन कुमार समेत अन्य फरियादियों ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. उनका कहना था कि बार-बार कार्यालय आने के बावजूद मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है.

फोटो कैप्शन :सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय  फोटो कैप्शन : सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में पहुंचे फरियादी | Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में पहुंचे फरियादी | Prabhat Khabar Network

शिकायत के बाद हरकत में आया अंचल प्रशासन

जनता दरबार शुरू नहीं होने को लेकर जब मोबाइल फोन से अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह विभागीय कार्य से क्षेत्र में हैं. उन्होंने बताया कि राजस्व अधिकारी जयकांत जायसवाल बैठक में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय गये हुए हैं.

मामले की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी ने अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक श्याम कुमार को जनता दरबार की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि वह भी थोड़ी देर में कार्यालय पहुंच रहे हैं.

1:10 बजे शुरू हुई जनता दरबार की कार्रवाई

अंचलाधिकारी के निर्देश के बाद अपराह्न करीब 1:10 बजे अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक श्याम कुमार और लिपिक संजय कुमार ने जनता दरबार की कार्रवाई शुरू की. इसके बाद फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं.

जनता दरबार में निर्धारित समय पर पदाधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने से फरियादियों को इंतजार करना पड़ा. लंबे समय से जमीन विवाद के समाधान के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे लोगों ने समय पर सुनवाई और मामलों के त्वरित निष्पादन की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन