ePaper

जिला परिषद की सभी दुकानों का हो रहा सर्वे

Updated at : 20 Aug 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद की सभी दुकानों का हो रहा सर्वे

शहर व इससे बाहर जिला परिषद की दुकानों का सर्वे कराया जा रहा है. जिला परिषद की दुकानों की संख्या को लेकर जांच-पड़ताल का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर व इससे बाहर जिला परिषद की दुकानों का सर्वे कराया जा रहा है. जिला परिषद की दुकानों की संख्या को लेकर जांच-पड़ताल का आदेश दिया गया है. अधिकारियों को सूचना मिली है कि जिन दुकानदार के नाम से जिला परिषद की दुकान को एग्रीमेंट कराया गया है, वे मोटी रकम लेकर दूसरों के हाथ अपनी दुकान बेच रहे हैं. जिसकी जांच-पड़ताल भी करायी जा रही है. जिला परिषद की दुकान से आने वाली राजस्व को लेकर भी अध्यक्ष एवं डीडीसी के द्वारा समीक्षा की जा रही है. इस संबंध में डीसी कुंदन कुमार ने बताया कि जिला परिषद की दुकान का सर्वे कराकर किन-किन के नाम से दुकान एग्रीमेंट है उन्हें बुलाया जायेगा एवं दुकान को लेकर इसकी जांच-पड़ताल की जायेगी. नियमानुसार दुकानदार के नाम से दुकान अलॉटमेंट है वह अपनी दुकान को ना ही तो किराया पर और ना ही दूसरे के हाथ बेच सकते हैं. जिला परिषद की दुकान से आने वाली आय का भी लेखा-जोखा लिया जा रहा है. डीडीसी ने कहा कि दुकान बेचने की बात जब सामने आयेगी तो जिनके नाम से दुकान है उनके एग्रीमेंट को रद्द कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिला परिषद के निधि में पैसों की आमदनी बढ़ाने के लिए भी रणनीति तैयार करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन