चार महिलाओं सहित 16 गिरफ्तार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 Feb 2026 6:22 PM

विज्ञापन

चार महिलाओं सहित 16 गिरफ्तार

विज्ञापन

शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखीसराय. जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध उत्पाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इस कड़ी में मंगलवार को उत्पाद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार महिला तस्करों सहित कुल पांच शराब तस्करों को दबोचा. सार्वजनिक स्थलों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

महिला तस्करों के पास से विदेशी शराब बरामद

उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अमहरा थाना क्षेत्र के मनकठ्ठा स्टेशन के समीप छापेमारी की गई. यहां से बेगूसराय जिले के चकिया सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी शालदेव महतो की पत्नी सुलेना देवी को तीन लीटर, उमेश महतो की पत्नी उर्मिला देवी को 4.500 लीटर तथा केशवर महतो के पुत्र उरहुला देवी एवं शालदेव महतो के पुत्र बीजो निशाद को 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन वार्ड संख्या 10 से चंदन चौधरी की पत्नी लक्ष्मी देवी को 2.900 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया.

सात पियक्कड़ भी चढ़े पुलिस के हत्थे

शराब तस्करी के अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोगों में प्रसाद मांझी का पुत्र शंभु मांझी, भुट्टू पासवान का पुत्र अजीत पासवान शामिल हैं. वहीं बिछवे गुमटी के पास से दिनेश मांझी का पुत्र अजय कुमार, अवधेश मांझी का पुत्र रंजन मांझी व जनार्दन साव का पुत्र विपिन साव पकड़ा गया. बड़हिया क्षेत्र से चंद्रिका रजक के पुत्र मंटू कुमार और नथनपुर निवासी खरगधारी महतो के पुत्र श्री महतो को शराब के नशे में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन