ePaper

बच्चों को बेचा तंबाकू उत्पाद तो होगी सात साल की सजा

Updated at : 30 Jul 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को बेचा तंबाकू उत्पाद तो होगी सात साल की सजा

जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति सह अन्य पदाधिकारियों व हितधारकों के लिए जिलास्तरीय उन्मुखी सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति सह अन्य पदाधिकारियों व हितधारकों के लिए जिलास्तरीय उन्मुखी सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डीएम सह अध्यक्ष जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति रजनीकांत ने की. कार्यक्रम में त्रिस्तरीय छापेमारी दस्ता के सदस्य, जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित हुए. मौके पर डीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तंबाकू के सेवन से न सिर्फ सेहत पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है. साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है. तंबाकू सेवन न करके जिंदगी के साथ साथ आर्थिक नुकसान को भी बचाया जा सकता है.

शिक्षण संस्थानों के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर है प्रतिबंध

डीएम ने तंबाकू नियंत्रण के लिए छापामार दस्ता के सदस्यों को निर्देश दिया कि शैक्षणिक संस्थानों के सौ गज के दायरे में स्थित सभी तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को हटाते हुए नियमित रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने अपने कार्यालयों में तंबाकू मुक्त क्षेत्र का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि इस अभियान को सफल करने के लिए हमें मिलकर प्रयास करनी होगी. जिससे हम अपने आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचा सकते हैं. साथ ही समाज के आम लोगों के बीच जाकर लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करना होगा. जिससे तंबाकू के सेवन पर नियंत्रण लगाने में सफलता मिलेगी. तंबाकू नियंत्रण के लिए राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने राज्य सरकार एवं सीड्स के द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के सभी 38 जिलों में चलाये जा रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कोटपा-2003 की विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही चलानिंग के बारे में भी विस्तार से बताया.

तंबाकू को समाप्त करने के लिए लड़नी होगी लड़ाई

तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने बताया कि तंबाकू सेवन करना एक खतरनाक आदत है. जहां छोटे-छोटे बच्चे हैं वहां तो स्थिति और भी अधिक नाजुक बन जाती है. तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाये जाने के काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सभी स्तर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोविड-19 से लड़ रहे हैं. उसी प्रकार हमें तंबाकू को समाप्त करने हेतु लड़ाई लड़नी होगी.

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पकड़े जाने पर भरना पड़ेगा जुर्माना

विदित हो कि सार्वजनिक स्थलों यथा सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक सड़क, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है. पकड़े जाने पर भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ेगा. कार्यशाला के प्रारंभ में सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया. तंबाकू नियंत्रण के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने तंबाकू नियंत्रण जिले में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी. कार्यशाला में एसपी पंकज कुमार, डीडीसी कुंदन, एसडीओ चंदन कुमार, सीएस डॉ बीपी सिन्हा, जिला तंबाकू नियंत्रण के सहायक नोडल पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार लाल, डीपीआरओ सुनील कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, एनसीडी सेल के वित्तीय सह लॉजिस्टिक सहलाकर, सीड्स के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील चौधरी, एसपीएम सुदर्शन सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल, सभी बीडीओ, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सहित सभी सरकारी विभागों के पदाधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन