अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो हो गए

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो हो गए. जिन्हें 112 डायल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पीड़ित की गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. युवक की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव निवासी जनार्दन महतो के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार व युवती की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के गौशाला गली निवासी गणेश साव की 25 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में है. दोनों ही पीड़ित जमुई से लखीसराय लौट रहे थे. श्वेता कुमारी ऑटो से जबकि राजेश बाइक से आ रहा था. श्वेता ने बताया कि दुर्घटना से महज दो किलोमीटर पूर्व ऑटो खराब होने के बाद उसने राजेश से लिफ्ट मांगा था. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीण की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस धर्मेंद्र कुमार एवं ललन कुमार की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीण की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ शाहिद वसीम ने बताया कि युवक एवं युवती का एक-एक पर पूरी तरह फैक्चर हो गया है. जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज संभव नहीं है, हालांकि दोनों जान की खतरे से बाहर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन