प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने नवजात को पिलायी दो बूंद, लखीसराय में शुरू हुआ पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान

Updated:
विज्ञापन

नवजात को ड्राॅप पिलाकर अभियान का शुभारंभ करते जिला प्रभारी मंत्री.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pulse Polio Campaign: लखीसराय में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने नवजात को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया. अभियान के तहत हजारों बच्चों को दवा पिलाई जाएगी.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Pulse Polio Campaign: लखीसराय जिले में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई. जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने एक नवजात शिशु को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया. 28 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके.

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने दिलाया पोलियो मुक्त समाज का संकल्प

अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हर बच्चे तक पहुंचना जरूरी है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों से अपील की कि वे कठिन मौसम और तेज गर्मी के बावजूद यह सुनिश्चित करें कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए.

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य ही देश की सबसे बड़ी पूंजी है और इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है.

Pulse Polio Campaign: घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और सिविल सर्जन डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि यह अभियान 28 जून से 3 जुलाई तक जिलेभर में चलाया जाएगा. इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की विशेष टीमें गठित की गई हैं.

ये टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करेंगी ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से छूट न जाए.

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी रहेंगी मोबाइल टीमें

स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे बच्चों तक पहुंचने के लिए भी विशेष व्यवस्था की है, जो यात्रा के दौरान अपने घरों से बाहर रहते हैं. इसके लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है.

इन टीमों का उद्देश्य है कि जिले में आने-जाने वाले परिवारों के बच्चों को भी समय पर पोलियो की दवा मिल सके.

स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ाया गया उत्साह

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जेपी सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया.

अभिभावकों से की गयी विशेष अपील

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.

विशेषज्ञों के अनुसार पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका नियमित टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना है.

ये भी पढ़े : धोरैया में बारिश ने बरपाया का कहर, ठनका की चपेट में आकर 3 महिलाएं झुलसीं

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन