निर्माण कामगारों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

भाकपा कार्यालय सूर्यगढ़ा परिसर में मंगलवार की देर शाम क्रांति राम की अध्यक्षता में निर्माण कामगार फेडरेशन जिला शाखा लखीसराय की बैठक हुई.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. भाकपा कार्यालय सूर्यगढ़ा परिसर में मंगलवार की देर शाम क्रांति राम की अध्यक्षता में निर्माण कामगार फेडरेशन जिला शाखा लखीसराय की बैठक हुई. बैठक की शुरुआत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेता कॉ सीताराम येचुरी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया. निर्माण कामगार फेडरेशन के जिला से महासचिव अनिल राम ने कहा कि मजदूरों के कल्याणकारी योजनाओं में पदाधिकारी के सहयोग से गलत लोगों का निबंधन कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लाभान्वितों को लाभ से वंचित रखा जा रहा है. एटक के जिला महासचिव जनार्दन सिंह ने कहा कि आज पूरे राज्य में निर्माण कामगारों के साथ सरकार द्वारा उनके चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं में पदाधिकारी और बिचौलियों के माध्यम से मजदूरों के हकों का लाभ गलत लोगों तक पहुंचाकर राशि की लूट की जा रही है. यह मजदूर के साथ घोर अन्याय है. उन्होंने कहा कि इसके लिए तमाम ट्रेड यूनियन और अन्य संगठन को संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा. तभी आपकी समस्याओं का समाधान होगा इसलिए आप संघर्ष के मैदान में उतरे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन