पुलिस ने छह शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के कवैया व बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आधा दर्जन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के कवैया व बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आधा दर्जन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के पथला रोड से मोकना वार्ड नंबर 29 निवासी स्व रामशरण महतो के पुत्र अनिल महतो, दालपट्टी वार्ड नंबर 27 निवासी स्व तारो चौधरी के पुत्र राजो कुमार तथा बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के वियर चौक से माणिकपुर थाना क्षेत्र के भवानीकपुर निवासी जयराम महतो के पुत्र जीवन कुमार, स्व उचित मिश्रा के पुत्र पवन कुमार, किशोरी राम के पुत्र रामप्रवेश राम, बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के धनवो निवासी रामजी यादव के पुत्र सुनील यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन