प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल ने संत मेरी इंग्लिश स्कूल को 6-5 से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पब्लिक हाई स्कूल मैदान में बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजित

सूर्यगढ़ा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पब्लिक हाई स्कूल मैदान में बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं व लड़कियों में जागरूकता बढ़ाना तथा खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यू डीपीएस सूर्यगढ़ा के निदेशक सह वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद और वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल ने नाड़ियल फोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. मौके पर लखीसराय खो-खो संघ के अध्यक्ष सह संत मेरी इंग्लिश स्कूल सूर्यगढ़ा के प्राचार्य तिजो थॉमस एवं सचिव अमित सिंह राजपूत ने बताया कि खेल के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टोडलपुर, संत मैरी इंग्लिश स्कूल सूर्यगढ़ा, प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सूर्यगढ़ा और बेसिक स्कूल सूर्यगढ़ा की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल ने संत मेरी इंग्लिश स्कूल को 6-5 से हराकर खिताब पर कब्जा किया. विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं अभिषेक आनंद ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को कलम कॉपी देकर प्रोत्साहित किया. प्रतियोगिता में पहली बार राष्ट्रीय खिलाड़ी सीनियर गुड़िया कुमारी ने रेफरी की भूमिका निभायी. उनके साथ सदानंद कुमार, गुंजन कुमार, नीरज सिंह क्षत्रिय और धीरज कुमार ने भी सहयोग किया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन